
CG Weather : प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, अगले 12 घंटों में तापमान में गिरावट के आसार
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम अब बदलने लगा है। प्रदेश में अगले 12 घंटों के भीतर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जिससे रात और सुबह के तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी। वहीं, दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है।

ठंडी हवाएं चलने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर छत्तीसगढ़ पर भी दिखाई देगा। इसके चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
)
सुबह-शाम की ठंडक बढ़ेगी
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में सुबह-शाम की ठंडक बढ़ेगी, जबकि दिन के समय हल्की गर्माहट बनी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए फसलों की सिंचाई और रखरखाव में सावधानी बरतें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



