
Bilaspur: GGU में छात्र निष्कासन के विरोध में एनएसयूआई का हंगामा, कुलपति निवास के बाहर जमकर प्रदर्शन
बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में एक छात्र के निष्कासन का मामला अब गरमाता जा रहा है। शुक्रवार देर रात एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति के निवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और निष्कासित छात्र को वापस लेने की मांग की।
विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे
इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “ढाई साल बाद जब सरकार बदलेगी, तब गुजरात से कब्र से निकालकर कुलपति को लेकर आएंगे।” उनके इस बयान से माहौल और भी गरम हो गया।

मामले की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक हंगामे के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता वहां से हटे। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि छात्र को नियमों के तहत निष्कासित किया गया है और पूरे मामले की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



