
Bilaspur: फार्मेसी कॉलेजों के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट से 60 सीटों पर एडमिशन की मिली अनुमति
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के फार्मेसी कॉलेजों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाईकोर्ट ने 60 सीटों पर एडमिशन की अनुमति दे दी है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन कॉलेजों में मानकों की कमी पाई गई है, उन्हें छह महीने के भीतर सभी खामियां दूर करनी होंगी।
जानिए क्या है मामला
दरअसल, यह मामला उन फार्मेसी कॉलेजों से जुड़ा था जिन्होंने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के आदेश को चुनौती दी थी। विश्वविद्यालय ने मान्यता संबंधी कुछ कमियों का हवाला देते हुए इन संस्थानों को 60 सीटों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी।

हाईकोर्ट ने दी एडमिशन की अनुमति
हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद कॉलेजों को अस्थायी राहत देते हुए छात्रों के हित में एडमिशन की अनुमति प्रदान की है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि निर्धारित समयसीमा में सभी संस्थान मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



