
Bilaspur: सरकंडा पुलिस की कार्रवाई: दो चोरी के मामलों का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
एसईसीएल कॉलोनी और सीएमपीडीआई कार्यालय से एसी के कॉपर पाइप व तार की चोरी
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में त्वरित और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एसईसीएल कॉलोनी के डी-टाइप क्वार्टर और सीएमपीडीआई कार्यालय की छत से एसी में लगे कॉपर पाइप और तार चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 30 हजार रुपए मूल्य के चोरी किए गए कॉपर पाइप बरामद किए हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
थाना सरकंडा से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रविन्द्र कुमार रजक, निवासी बसंत विहार कॉलोनी, एसईसीएल बिलासपुर ने 13 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 अक्टूबर की रात बसंत विहार स्थित एसईसीएल के डी-टाइप क्वार्टर में लगे चार एसी के कॉपर पाइप चोरी हो गए थे।
आरोपी ने किया जुर्म कबूल
पुलिस जांच के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें पकड़े गए आरोपी ने दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए कॉपर पाइप और तारों को बेचकर पैसे कमाने की योजना बनाई थी।
बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 521/2025 और 1431/2025 के तहत धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि वह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल तो नहीं है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



