
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन विश्वास” में चार आरोपी गिरफ्तार, 1.35 किलो गांजा बरामद
गांजा की खरीद-फरोख्त में लिप्त गिरोह पर उतई पुलिस की कार्यवाही
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना उतई पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत गांजा की खरीद-फरोख्त में शामिल आरोपियों को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

मौके से बरामद हुआ गांजा, बाइक और मोबाइल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.35 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर की गई गिरफ्तारी
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 16 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डुण्डेरा के मोरिद रोड गार्डन में दो युवक अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर थाना उतई की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्टाफ और गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर दो आरोपियों – सिद्धार्थ मेश्राम (23 वर्ष) और यन्सु वर्मा (19 वर्ष) को पकड़ा गया।
पूछताछ में सामने आए दो और आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिनकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



