
Jashpur: ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता
गौ तस्करों के चंगुल से 8 गौवंशों की मुक्ति, चार आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 8 नग गौवंशों को सुरक्षित छुड़ाया है। इस कार्रवाई में चार आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रात्रि गश्त के दौरान मिली थी सूचना
जब चौकी दोकड़ा पुलिस रात्रि गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौवंशों को भरकर लैलूंगा-तुमला रोड होते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है।
नाकाबंदी कर पकड़ा गया वाहन
सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। कुछ ही देर में पुलिस ने उक्त पिकअप वाहन को रोक लिया। जांच करने पर उसमें 8 गौवंश पाए गए जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
आरोपियों को भेजा गया जेल
वाहन में सवार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गौवंशों को सुरक्षित निकालकर स्थानीय गौशाला में पहुंचाया
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



