
Raigarh में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कूटी की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत
खरसिया थाना क्षेत्र के चोढ़ा चौक के पास हुई दुर्घटना, स्कूटी सवार घायल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक अनुज कुमार (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार वरुण डनसेना को हल्की चोटें आई हैं।

चोढ़ा चौक के पास आमने-सामने भिड़ीं दो वाहन
यह हादसा चोढ़ा चौक के पास हुआ, जहां अचानक सामने से आ रही स्कूटी और बाइक में तेज रफ्तार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनुज कुमार बाइक से दूर जाकर गिर पड़ा और सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक अनुज कुमार कोरबा का निवासी, माइंस में करता था काम
पुलिस के मुताबिक, मृतक अनुज कुमार कोरबा जिले के सराईनारा सजापाली गांव का निवासी था। वह क्षेत्र की एक माइंस में कार्यरत था और रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह भी अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया।
स्कूटी सवार को आई हल्की चोटें, अस्पताल में भर्ती
घटना में स्कूटी सवार वरुण डनसेना को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



