
Bilaspur: चलती थार में लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान
बिलासपुर। दीपावली की रौनक के बीच बिलासपुर शहर के अग्रसेन चौक पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक एक चलती थार वाहन में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थार में सवार युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना से ट्रैफिक जाम की बनी स्थिति
देखते ही देखते वाहन पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। घटना के कारण अग्रसेन चौक पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के कुछ ही पलों में गाड़ी से धुआं और फिर तेज लपटें उठने लगीं। पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



