March 3, 2026
Balod: मजदूरी न मिलने से भड़के श्रमिक, वन विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Balod: मजदूरी न मिलने से भड़के श्रमिक, वन विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Oct 17, 2025

बालोद। जिले के मजदूरों ने आज वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। दरअसल, वर्ष 2024 में वन विभाग द्वारा करवाए गए विभिन्न कार्यों का भुगतान अब तक मजदूरों को नहीं मिला है। लंबे इंतजार और बार-बार की गई मांग के बावजूद जब विभाग से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मजदूरों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई।

परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल

मजदूरों ने बताया कि उन्होंने जंगलों में पौधरोपण, गड्ढा खुदाई, फेंसिंग सहित कई श्रमसाध्य कार्य किए थे, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं दी गई है। मजदूरों का कहना है कि वे अब आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
वन विभाग की लापरवाही, सालभर बाद भी नहीं मिला मजदूरी का भुगतान, नाराज मजदूरों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

वन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

कलेक्ट्रेट पहुंचे मजदूरों ने जिला प्रशासन से जल्द भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix