
Kawardha: गन्ना किसानों को दीपावली पर बड़ी सौगात, 5.98 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
कवर्धा/पंडरिया। दीपावली पर्व से पहले कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य शासन ने वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ना विक्रेता किसानों को प्रति क्विंटल 39.90 रुपये की दर से 5 करोड़ 98 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।
सीधे किसानों के बैंक खातों में आएंगे पैसे
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। शासन का उद्देश्य किसानों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देना है।
दीपावली से पहले मिला तोफहा
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार लगातार कृषि आधारित योजनाओं के माध्यम से किसानों को राहत और प्रोत्साहन देने की दिशा में काम कर रही है। गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि जारी होने से जिले के हजारों किसानों को दीपावली से पहले आर्थिक राहत मिलेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



