
Raipur में बुजुर्ग ने महिला थाना के सामने पी लिया जहर, बोला था – “आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा”
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला थाना के सामने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने घर से निकलने से पहले परिवार को कहा था कि “आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा”। इसके बाद उसने पूरी बोतल जहर पी ली।

थाने के सामने हुई घटना से फैली अफरा-तफरी
घटना महिला थाना रायपुर के सामने हुई जहां अचानक बुजुर्ग के गिरने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही थाना स्टाफ ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, बुजुर्ग का इलाज मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिवार बोला – शराब की लत से था परेशान
बुजुर्ग के परिवारवालों ने बताया कि वह लंबे समय से नशे की लत से पीड़ित था। उसकी बहू ने बताया कि “ससुर के शराब पीने और घर में झगड़ा करने की आदत से पूरा परिवार परेशान है। वह पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं।”
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की पारिवारिक कलह और नशे की समस्या को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



