
Ambikapur में विदेशी शराब दुकान पर हंगामा
शराब न मिलने पर दो युवकों ने मचाया उत्पात
अंबिकापुर। अंबिकापुर की प्रीमियम विदेशी शराब दुकान में बुधवार देर रात हंगामे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवक शराब न मिलने पर गुस्से में आ गए और दुकान पर जमकर तोड़फोड़ कर दी।

कर्मचारियों में फैली दहशत
घटना के दौरान दुकान में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। युवकों ने काउंटर पर रखी शराब की बोतलें तोड़ दीं और गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को धमकाया। अचानक हुए इस उत्पात से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोनों आरोपियों की पहचान की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



