
यूजर चार्ज के नाम पर दो लाख की ठगी का मामला दर्ज
अधिकारी के नाम पर कार चालक ने चार दुकानदारों से वसूले 50-50 हजार रुपए
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर निगम, दुर्ग में पदस्थ एक अधिकारी के कार चालक ने उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए चार दुकानदारों से यूजर चार्ज के नाम पर 50-50 हजार रुपए वसूल लिए। कुल मिलाकर आरोपी ने दो लाख रुपए की ठगी की है।

अधिकारी के नाम पर किया भरोसा
जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक ने दुकानदारों को बताया कि नगर निगम की ओर से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। उसने अधिकारी का नाम लेकर उन्हें विश्वास में लिया और नकद राशि अपने पास रख ली।
शिकायत पर दर्ज हुई FIR
जब दुकानदारों ने इस वसूली की पुष्टि के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क किया, तब पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। अधिकारी ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



