
Raipur: ट्रांसपोर्ट कंपनी में फर्जीवाड़ा: पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेजों से कर रहा था धोखाधड़ी
रायपुर। थाना आमानाका पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के फर्जी दस्तावेज और नंबर प्लेट का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अजय कुमार मिश्रा बताया जा रहा है, जिसने अपने पुराने मालिक के नाम पर ट्रक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

प्रार्थी की शिकायत पर खुला फर्जीवाड़े का मामला
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी करनदीप सिंह अहलूवालिया, जो “दयल रोड केरियर” नाम से कंपनी संचालित करते हैं, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके ट्रक क्रमांक CG-04-LM-2804 का नंबर कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची।
फर्जी PAN कार्ड दिखाकर बना ट्रक मालिक
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अजय कुमार मिश्रा ने खुद को ट्रक का मालिक बताते हुए एक फर्जी PAN कार्ड प्रस्तुत किया। लेकिन जब करनदीप सिंह ने उसे देखा, तो पहचान ली कि यह उनका ही पूर्व कर्मचारी है।
वाहन में छेड़छाड़, नंबर प्लेट की नकल
आरोपी अजय कुमार मिश्रा ने स्वीकार किया कि वह अपने वाहन क्रमांक CG-04-HU-0739 पर ट्रक CG-04-LM-2804 की नंबर प्लेट लगाकर माल ढुलाई कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने वाहन के इंजन और चेचिस नंबर में भी छेड़छाड़ की थी ताकि असली और नकली ट्रक में फर्क न किया जा सके।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी
आमानाका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा और वाहन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरीके से कितनी बार माल ढुलाई कर ठगी की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



