
Chhattisgarh में नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 200 से ज्यादा नक्सली आज CM साय के सामने डालेंगे हथियार
कई बड़े कैडर और एरिया कमांडर भी होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बड़ी सफलता मिलने जा रही है। आज प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से 200 से अधिक नक्सली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आत्मसमर्पण करेंगे। इनमें कई बड़े कैडर, एरिया कमांडर और दहशत फैलाने वाले सक्रिय नक्सली भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम सुरक्षा बलों और राज्य सरकार के समन्वय से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री साय स्वयं इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की लगातार कार्रवाई के चलते बीते कुछ महीनों में नक्सल गतिविधियों में गिरावट आई है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



