March 2, 2026
Korba: कटघोरा को जिला बनाने की मांग फिर तेज, अधिवक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Korba: कटघोरा को जिला बनाने की मांग फिर तेज, अधिवक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Oct 17, 2025

कोरबा। राज्योत्सव के अवसर पर कटघोरा को जिला घोषित करने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। वर्षों से इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे अधिवक्ताओं और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने अब आंदोलन का मोर्चा खोल दिया है।

अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर 1 नवंबर तक सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। स्थानीय संगठनों का कहना है कि कटघोरा का भौगोलिक क्षेत्र, जनसंख्या, संसाधन और प्रशासनिक दृष्टि से जिला बनने के सभी मानक पूरे करता है। इसके बावजूद वर्षों से यह मांग अधूरी बनी हुई है।
March 28-29 General Strike will Transcend Struggle to New Height | Peoples  Democracy

आंदोलन की चेतावनी

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन, जन आंदोलन और ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस बार राज्योत्सव से पहले अगर सकारात्मक घोषणा नहीं होती, तो कटघोरा बंद और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix