
Raipur पुलिस की नशे पर सर्जिकल स्ट्राइकः प्रतिबंधित सिरप Glankof-T के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप Glankof-T के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

40 शीशी नशीली सिरप जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 40 शीशी नशीली सिरप बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इन सिरप की अवैध बिक्री करने की फिराक में थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई। उनके नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



