
Bhilai में ड्रग पेडलर गिरफ्तार: पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश नाकाम, कार से नशीला सिरप जब्त
भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक ड्रग पेडलर ने पुलिस से बचने के प्रयास में ट्रैफिक आरक्षक को कार से कुचलने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तत्परता और नाकेबंदी के चलते आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।

स्वीफ्ट कार से आरक्षक को कुचलने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, भिलाई में ड्रग तस्करी की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कार सवार ड्रग पेडलर ने ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को रोक लिया और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
कार से बरामद हुआ प्रतिबंधित नशीला सिरप
तलाशी के दौरान कार से Glankof-T नामक प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी इस सिरप को पाटन क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



