
Raipur : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खातों में आएगा अक्टूबर का वेतन
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी है।
त्योहार पर सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर कर्मचारियों को किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। कर्मचारियों को 17 और 18 अक्टूबर को वेतन का भुगतान किया जाएगा।

आदेश हुआ जारी
इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग को निर्देशित किया गया है कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूर्ण की जाए ताकि कर्मचारियों को समय पर राशि प्राप्त हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



