
Gariyaband: हाथी प्रभावित 30 गांवों के ग्रामीणों का जंगी प्रदर्शन, मुआवजे की मांग को लेकर वन कार्यालय का किया घेराव
गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उचित मुआवजा और क्षेत्र को हाथी विहीन करने समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान लगभग 30 गांवों से 2,000 से अधिक महिला-पुरुष मैनपुर दुर्गा मंच के सामने एकत्र हुए और रैली के रूप में वन कार्यालय की ओर बढ़े।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी झूमाझटकी
तैनात भारी पुलिस बल ने ग्रामीणों को कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास ही रोक दिया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी झूमाझटकी हुई। बाद में उपनिदेशक वरुण जैन और अन्य अधिकारी वन परिसर के बाहर आए और ग्रामीणों के साथ बातचीत के लिए तैयार हुए।

मुआवजे की मांग को लेकर अड़े ग्रामीण
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, उचित मुआवजा और समाधान की मांग कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं को सुनने और उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



