
Jagdalpur: मुख्यमंत्री साय के सामने सौ से अधिक नक्सली करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया रेड कार्पेट स्वागत का ऐलान
रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने 17 अक्टूबर, शुक्रवार को बस्तर संभाग के जगदलपुर में 140 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। यह आत्मसमर्पण नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में होगा, जिसमें नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटेंगे।
गृहमंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस घटनाक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर करना इस बात का प्रमाण है कि बस्तर की जनता अब ‘लाल आतंक’ नहीं चाहती। उन्होंने आगे कहा कि जो नक्सली सरेंडर कर रहे हैं, उनका ‘रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत’ किया जाएगा।

रूपेश सहित कई नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण
जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में रूपेश और उसके साथी आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस महकमा जोर-शोर से तैयारी में जुटा हुआ है। गृहमंत्री शर्मा ने विश्वास जताया कि यह आत्मसमर्पण राज्य में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



