March 5, 2026
Janjgir: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर , मदरसा और औषधालय को किया गया ध्वस्त

Janjgir: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर , मदरसा और औषधालय को किया गया ध्वस्त

Oct 16, 2025

जांजगीर। शिवरीनारायण नगर पंचायत ने गुरुवार सुबह अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई की जद में इस्लामिक मुस्लिमीन शिक्षा समिति का मदरसा और गोमाता औषधालय आए।
अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे और औषधालय पर चला बुलडोजर, नगर पंचायत की कार्रवाई से मचा हड़कंप…

पहले कब्जाधारियों को जारी किया गया था नोटिस

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत ने पहले कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद किसी ने भी जगह खाली नहीं की। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से जगह को खाली कराया और अवैध निर्माण ध्वस्त किया।

नगर पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कानून और अतिक्रमण विरोधी नियमों के तहत की गई है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि कब्जाधारियों ने इसे लेकर विरोध भी जताया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix