
Durg: गांजा के गढ़ में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
कुम्हारी के ओड़िया बस्ती में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, घर-घर तलाशी, आधार और राशन कार्डों की जांच
दुर्ग। गांजा तस्करी के गढ़ माने जाने वाले कुम्हारी के ओड़िया बस्ती में पुलिस ने बीती रात सर्जिकल स्ट्राइक की तरह छापामार कार्रवाई की। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने इलाके को चारों ओर से घेरकर घर-घर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लोगों के आधार कार्ड और राशन कार्ड की जांच भी की गई।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध गांजा व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई और कई संदिग्ध वस्तुएं जब्त की गई हैं।
अभियान में थाना कुम्हारी, क्राइम ब्रांच और एंटी-नारकोटिक टीम के जवान शामिल रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



