
Sarguja: भाई ने बड़े भाई की गला घोंटकर की हत्या
समय पर खाना नहीं बनाने की बात पर भड़का विवाद, मोबाइल चार्जर की तार से दी दर्दनाक मौत
सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों के बीच मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। समय पर खाना तैयार न होने की बात पर छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई का गला मोबाइल चार्जर की तार से घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खाना बनाने को लेकर हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार, घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। दोनों भाई एक साथ घर में रहते थे। घटना के दिन बड़े भाई ने खाना बनाने में देर कर दी, जिस पर छोटा भाई आपा खो बैठा। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उसने पास रखे मोबाइल चार्जर की तार से बड़े भाई का गला दबा दिया।
घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी
हत्या के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



