
Jagdalpur: नक्सलियों की बंदूक फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, विस्फोटक के साथ हथियार बनाने के सामान किए बरामद…
जगदलपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत ओडिशा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मलकानगिरी जिले के कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का पता लगाया है।

विस्फोटक के साथ हथियार बनाने के सामान बरामद
मलकानगिरी पुलिस ने बताया कि यह फैक्ट्री जंगल के भीतर गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी, जहां हथियारों की मरम्मत और निर्माण का कार्य किया जाता था। पुलिस को मौके से कई अधबने हथियार, गन,बैरल, मैगजीन, कारतूस, मशीन उपकरण और निर्माण सामग्री बरामद हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



