
Janjgir Champa: शिवरीनारायण में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मदरसा और गौ औषधालय पर बुलडोजर
सरकारी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए हुई कार्रवाई, ASP और SDM मौके पर मौजूद
जांजगीर। नगर पंचायत शिवरीनारायण के बस स्टैंड के पास वर्षों से सरकारी जमीन पर संचालित मदरसा और गौ औषधालय पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई उस सरकारी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय के बाद की गई।

इस दौरान ASP, SDM, SDOP, तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था। शिवरीनारायण में कई वर्षों से यह मदरसा और गौ औषधालय संचालित हो रहे थे।
पिछले महीने मदरसा के लिए जमीन आवंटन के आवेदन मिलने के बाद तहसीलदार ने सार्वजनिक सूचना जारी की थी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



