
Bijapur में पागल कुत्ते का आतंक, 18 लोग घायल
सड़कों पर दहशत, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा
बीजापुर। सोमवार सुबह से नगर में एक पागल कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गांधी चौक इलाके में सुबह करीब 7 बजे अचानक सड़कों पर दौड़ने लगे कुत्ते ने राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे यह कुत्ता आसपास के मोहल्लों में 18 लोगों को काट गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता बेकाबू था।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
नगर पंचायत की टीम और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन दिया गया। डॉक्टर चलपत्ती राव ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



