
Gariaband: देवभोग में सांसद खेल महोत्सव बना अव्यवस्था का शिकार, कबड्डी खिलाड़ियों समेत कई प्रतिभागी घायल
गरियाबंद। देवभोग में आयोजित सांसद खेल महोत्सव अव्यवस्था और लापरवाही की भेंट चढ़ गया। आयोजन के दौरान कबड्डी मुकाबले में दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खेल का मैदान मानक के अनुरूप तैयार नहीं किया गया था, जिसके चलते खिलाड़ियों को चोटें आईं।

4 खिलाड़ी घायल
बताया जा रहा है की आयोजन के दूसरे दिन 4 खिलाड़ी घायल हो गए. कबड्डी खिलाड़ियों की हालत ज्यादा गंभीर रही। कबड्डी खेलते वक्त 15 साल के बादल बघेल का दाहिने कलाई की हड्डी टूटने के अलावा खिसक गया है। बादल को देवभोग अस्पताल में भर्ती के बाद रेफर किया गया है। वहीं दौड़ लगा रही दो बालिकाएं भी चोटिल हुईं।
मापदंड के हिसाब से नहीं बनाया जा सका मैदान
फंडिंग के अभाव में अव्यवस्था का आलम ऐसा था कि जोखिम वाले खेल के मैदान बनाने में तय मापदंड का पालन नहीं किया गया।नियमानुसार कबड्डी के मैदान में मेट नहीं बिछाया जा सका। मैदान को 8 से 10 इंच गहराई कर पर्याप्त रेत डाला जाना था, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ, क्योंकि एक ट्रिप बालू की कीमत 1 हजार रुपए लगभग है, ऐसे में दो ट्रिप रेत का इस्तेमाल जंप खेल के मैदान में किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



