
Sakti: उपजेल के बाहर मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, सहायक जेल अधीक्षक निलंबित
सक्ती। सक्ती उपजेल के बाहर एक युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक के साथ की जा रही बर्बर मारपीट को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।
सहायक जेल अधीक्षक निलंबित
मामले पर संज्ञान लेते हुए जेल एवं सुधारक सेवाएं के महानिदेशक ने सहायक जेल अधीक्षक सतीश चंद्र भार्गव को निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि वायरल वीडियो में दिख रही घटनाओं की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जांच जारी
सूत्रों के अनुसार, मारपीट की यह घटना सक्ति उपजेल परिसर के बाहर की है, जहां कथित तौर पर जेल स्टाफ के कुछ सदस्य मौजूद थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



