
Durg: कानों में इयरफोन लगाकर संगीत सुन रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
दुर्ग। जिले में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक के कानों में इयरफोन लगे हुए थे और वह संगीत सुन रहा था, जिसके चलते उसे आती हुई ट्रेन का अहसास तक नहीं हुआ।

ट्रेन से टकराने के बाद शव 50 मीटर तक घसीटा गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का शव करीब 50 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर घसीटता चला गया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटनास्थल से मिला चार्जर, टिफिन और चप्पल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें ट्रैक पर युवक का चार्जर, टिफिन और एक जोड़ी चप्पल बरामद की गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी काम से बाहर निकला था और रास्ते में इयरफोन लगाकर संगीत सुनते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था।
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



