
Korba: राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खूनी संघर्ष
हॉकी खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी को लेकर मारपीट, एक छात्र के सिर में लगे 14 टांके
कोरबा। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब चैंपियनशिप ट्रॉफी को रखने को लेकर हॉकी खिलाड़ियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई से होते हुए खूनी संघर्ष में बदल गई। इस झगड़े में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर 14 टांके लगाए गए हैं।

जिम्मेदार अधिकारी बने रहे लापरवाह
घटना के बाद घायल छात्र तड़पता रहा लेकिन मौके पर मौजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा। हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी घायल खिलाड़ियों की देखरेख के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई।
जिला खेल अधिकारी ने झाड़ा पल्ला
जब जिला खेल अधिकारी के.आर. टंडन से इस घटना की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने जानकारी न होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया। इससे खेल आयोजन की व्यवस्थाओं और अधिकारियों की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



