
Kanker में बस-ट्रक भिड़ंत में 12 यात्री घायल
दो सीआरपीएफ जवान भी हुए जख्मी, पुलिस ने शुरू की जांच
कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो सीआरपीएफ जवान भी शामिल हैं।

हादसे के बाद मचा हड़कंप
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस कर रही जांच
घटनास्थल से ट्रक और बस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। हादसे की जानकारी एसडीओपी मोहसिन खान ने दी और बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



