
Sakti: उपजेल सक्ती में मारपीट का मामला, सहायक जेल अधीक्षक निलंबित
जेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, रायपुर मुख्यालय में किया गया अटैच
सक्ती। सक्ती उपजेल के बाहर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में उपजेल परिसर के बाहर एक युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।

सहायक जेल अधीक्षक सतीश चंद्र भार्गव निलंबित
घटना की गंभीरता को देखते हुए जेल एवं सुधारक सेवाएं विभाग के महानिदेशक ने सहायक जेल अधीक्षक सतीश चंद्र भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
रायपुर मुख्यालय में किया गया अटैचमेंट
निलंबन के साथ ही सतीश चंद्र भार्गव को रायपुर स्थित जेल एवं सुधारक सेवाएं महानिदेशक कार्यालय में अटैच किया गया है। विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों ने जेल परिसर के बाहर इस तरह की घटना को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं जेल विभाग ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



