
Raipur: चेकिंग के दौरान बलेनो कार ने तोड़ा बैरिकेड, पुलिसकर्मी को रौंदा
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई घटना, आरोपी युवक फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान बुधवार देर रात एक गंभीर हादसा हो गया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के पास पुलिस चेकिंग पॉइंट पर एक तेज रफ्तार बलेनो कार (क्रमांक CG 04 ML 8357) ने बैरिकेड तोड़ते हुए एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज रफ्तार में भागे आरोपी युवक
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी नाम के दो युवक सवार थे। पुलिस की नशा मुक्ति अभियान के तहत नियमित चेकिंग के दौरान जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया, तो दोनों युवकों ने रुकने की बजाय बैरिकेड तोड़ दिया और तेज रफ्तार से कार भगाने लगे।
पुलिसकर्मी घायल, जांच जारी
घटना में चेकिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य जवानों से बयान लेकर कार और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की मूवमेंट ट्रैक की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



