
Chhattisgarh: अंतरराज्यीय गौवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
मरवाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 मवेशी सुरक्षित बरामद
मरवाही (छत्तीसगढ़)। मरवाही थाना क्षेत्र की पुलिस ने अंतरराज्यीय गौवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बहरी झोरकी नाका के जंगल में दबिश देकर कुल 13 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया।

मटियाडांड से हो रही थी अवैध तस्करी
पुलिस को सूचना मिली थी कि मटियाडांड क्षेत्र से अवैध रूप से मवेशियों को दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
गौसेवकों और ग्रामीणों की मदद से हुई घेराबंदी
पुलिस टीम ने स्थानीय गौसेवकों और ग्रामीणों की सहायता से जंगल में घेराबंदी की, जिससे तस्करों का कोई भी सदस्य भाग नहीं सका। मौके पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कई धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौवंश परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित गोशाला में रखा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



