March 4, 2026
Raipur : HIV पीड़िता की पहचान उजागर करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को दिया 2 लाख मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश

Raipur : HIV पीड़िता की पहचान उजागर करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को दिया 2 लाख मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश

Oct 15, 2025

बिलासपुर। रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल मेकाहारा में एक HIV पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को पीड़िता को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने कही ये बात

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई इस लापरवाही से पीड़िता की गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन हुआ है, जो संविधान द्वारा प्रदत्त निजता के अधिकार का हनन है।

राज्य सरकार को दिशानिर्देश जारी करने को कहा

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानूनी रूप से अपराध हैं, बल्कि समाज में एचआईवी पीड़ितों के प्रति भेदभाव और कलंक को बढ़ावा देती हैं। कोर्ट ने शासन से इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी करने को कहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix