
Kanker: बिजली बिल बढ़ोतरी पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,कलेक्टोरेट घेराव के समय हुई पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प
कांकेर। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों में वृद्धि और हाफ-बिल योजना की सीमा समाप्त करने के फैसले के खिलाफ बुधवार को युवा कांग्रेस ने कांकेर में जोरदार प्रदर्शन किया।

लगे “बिजली चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे
प्रदर्शनकारियों ने “बिजली चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाते हुए नगर में रैली निकाली और इसके बाद कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया। मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार जोरदार धक्का-मुक्की भी हुई।

युवा कांग्रेस का कहना है कि बिजली बिलों में यह बढ़ोतरी और हाफ-बिल योजना की समाप्ति सीधे जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उनका दावा है कि यदि सरकार जल्द इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



