March 4, 2026
Sarguja: लॉटरी जीतने के लिए घर से निकला छात्र, बनाई झूठी अपहरण की कहानी

Sarguja: लॉटरी जीतने के लिए घर से निकला छात्र, बनाई झूठी अपहरण की कहानी

Oct 16, 2025

 

सीतापुर पुलिस ने सुलझाया मामला, जशपुर के चिकनीपानी जंगल में बताया था अपहरण का झूठा किस्सा

सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र, जो विगत एक सप्ताह पूर्व ट्यूशन जाने का कहकर घर से निकला था, लापता हो गया था। परिजनों की चिंता तब और बढ़ गई जब चार घंटे बाद छात्र ने फोन कर बताया कि उसे जशपुर जिले के चिकनीपानी जंगल में अज्ञात पांच से अधिक लोगों ने बाइक सहित पिकअप वाहन में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया है।

इस सूचना के आधार पर सीतापुर पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण और लूट की धाराओं में दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को कई तथ्यों पर संदेह हुआ। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि छात्र की गतिविधियां अपहरण जैसी नहीं थीं। पूछताछ में छात्र ने स्वीकार किया कि वह लॉटरी जीतने की चाह में घर से खुद ही निकल गया था और डर के कारण झूठी अपहरण की कहानी गढ़ दी।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix