
Durg : दीपावली को लेकर SSP विजय अग्रवाल ने ली सुरक्षा बैठक, पुलिस अधिकारीयों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
दुर्ग । आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। त्यौहार के दौरान भीड़-भाड़ वाले सराफा और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

- जिले के सभी प्रमुख बाजारों जैसे इंदिरा मार्केट सराफा (दुर्ग), सेक्टर-6 ए मार्केट (भिलाई), रिसाली मार्केट (नेवई), आकाश गंगा (सुपेला), जवाहर मार्केट (छावनी), अहिवारा, धमधा, पाटन, पुलगांव, पद्मनामपुर, मोहन नगर और कुम्हारी बाजार चौक में आर्म्स सहित पुलिस बल तैनात किया गया है।
- राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को पैदल पेट्रोलिंग और नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग के निर्देश।
- बाजारों के भीतर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था।
- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
- व्यवसायियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू रखने की समझाइश दी गई।

एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि त्यौहार के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V




