
चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड समाप्त, EOW पेश कर सकती है चार्जशीट
दो दिन की न्यायिक रिमांड आज खत्म
रायपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा गिरफ्तार चैतन्य बघेल की दो दिन की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

अदालत में पेश होगी चार्जशीट
सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू अब चैतन्य बघेल के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत कर सकती है। इस मामले से जुड़े कई दस्तावेज और साक्ष्य ईओडब्ल्यू ने एकत्र किए हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तारी
बघेल पर भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े आरोप हैं। मामले में जांच एजेंसी ने पहले से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की है और आरोपों की पुष्टि के लिए बयान दर्ज किए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



