
Balrampur: सेंट्रल जेल की महिला बंदी फरार, 4 महीने बाद पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार
जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हुई महिला
बलरामपुर। 30 मई की रात सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बंद विचाराधीन महिला बंदी आरती सोनी जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसके फरार होने के बाद तुरंत उसकी तलाश शुरू की थी।

पति-पत्नी पर एनडीपीएस एक्ट का मामला
पुलिस ने अब साढ़े 4 महीने की खोजबीन के बाद आरती सोनी और उसके पति मनोज सोनी को बलरामपुर जिले के चांदो से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज हैं। पति पहले से ही पुलिस की तलाश में था, जबकि पत्नी जेल में बंद थी।
अवैध कब्जा किए मकान को प्रशासन ने ध्वस्त किया
फरार दंपती द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
गिरफ्तारी का विवरण
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबार में हाईस्कूल के पास रहने वाली आरती सोनी और उसके पति मनोज सोनी को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। आरती को इसी वर्ष 12 अप्रैल को केंद्रीय जेल अंबिकापुर में बंद किया गया था। पथरी की शिकायत पर उसकी जांच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराई गई थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



