
24 घंटे में चोरी का खुलासा: उतई पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार कर लाखों के जेवरात और मोबाइल बरामद किए
दुर्ग, 09 जून 2025
थाना उतई पुलिस ने सोने के आभूषण और मोबाइल चोरी के एक बड़े मामले का 24 घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में त्वरित रूप से की गई, जिसमें चोरी गए लगभग 5.17 लाख रुपये के सामान को बरामद किया गया है।
🟢 घटना का विवरण:
प्रार्थी शशि कुमार उपाध्याय, निवासी उमरपोटी, थाना उतई, ने दिनांक 07 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर में 06 जून को गृह प्रवेश पूजा के बाद रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर का गेट खोलकर सोने का हार और तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 331(4), 305(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
🟠 सुराग और गिरफ्तारी:
पुलिस ने त्रिनयन एप और करीब 200 सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद दबिश देकर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
- अमित पांडेय (28 वर्ष) – निवासी स्टेशन मरोदा
- गौरव यादव उर्फ आसू (19 वर्ष) – निवासी स्टेशन मरोदा
- सुमीत पाल (27 वर्ष) – निवासी स्टेशन मरोदा
- सलमान कुरैशी (19 वर्ष) – निवासी आशा नगर, राजनांदगांव
- एक अपचारी बालक – निवासी स्टेशन मरोदा
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को कबूल किया और चोरी गए सोने का हार (कीमत ₹2,00,000) और 3 मोबाइल फोन (कुल कीमत ₹3,17,000) पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया।

🔵 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस संपूर्ण कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक विपिन रंगारी, सहायक उपनिरीक्षक नेमन सिंह साहू, प्रआर महेश देवांगन, आरक्षक दुष्यंत लहरे, राजीव दुबे, छगन साहू, तथा एसीसीयू टीम के एएसआई नरेन्द्र सिंह राजपूत और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपियों को 08 जून 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की तत्परता और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
-रिपोर्ट: थाना उतई, जिला दुर्ग
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



