
Raipur में कार से स्टंटबाजी करने वाले चार युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र से एक खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह वीडियो 11-12 अक्टूबर की दरम्यानी रात का बताया जा रहा है, जिसमें युवकों को चार पहिया वाहन में लापरवाहीपूर्वक स्टंट करते हुए देखा गया था।

वायरल वीडियो से खुला मामला
वीडियो में दिखा कि चार युवक विधानसभा रोड से मोवा ओहरबीज़ी होकर मेन रोड पंडरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान वे कार से खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे, जिससे सड़कों पर चल रहे अन्य लोगों के जीवन को खतरा पैदा हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
आईटीएमएस और सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
पंडरी पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं संज्ञान लिया और आईटीएमएस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवकों की लोकेशन और वाहन का विवरण जुटाया। बाद में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर सख्त पुलिस
पंडरी थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की खतरनाक हरकतें न केवल वाहन सवारों बल्कि आम नागरिकों के लिए भी बड़ा खतरा हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



