March 3, 2026
रतनपुर में बड़ी चोरी: सराफा व्यापारी के बैग से 90 लाख रुपए और जेवरात चोरी

रतनपुर में बड़ी चोरी: सराफा व्यापारी के बैग से 90 लाख रुपए और जेवरात चोरी

Oct 15, 2025

दिवाली से पहले वारदात से व्यापारियों में दहशत, बस में सफर के दौरान हुई चोरी

बिलासपुर। दिवाली के ठीक पहले बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में हुई एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात ने व्यापार जगत को हिला कर रख दिया है। इस घटना में रायपुर के प्रसिद्ध सराफा व्यापारी किशोर रावल को निशाना बनाया गया। व्यापारी अंबिकापुर से रायपुर की ओर रॉयल ट्रेवल्स की बस से यात्रा कर रहे थे।

सोते समय बैग से उड़ाए लाखों रुपए और जेवरात
व्यापारी किशोर रावल ने बताया कि बस में सफर के दौरान रात में सोते समय उनके बैग से करीब 90 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। घटना सोमवार देर रात रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई जब बस इस इलाके से गुजर रही थी।

रायपुर पहुंचने पर खुला चोरी का राज
रावल ने बताया कि जब वे रायपुर पहुंचे और बैग खोला तो देखा कि नकद और जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का मानना है कि यह चोरी सुनियोजित तरीके से की गई और इसमें किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका भी हो सकती है।

पुलिस ने जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस हरकत में आ गई। बस स्टैंड और रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने बस स्टाफ और यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix