March 3, 2026
Online ठगी में बड़ी कार्रवाई: Kondagaon पुलिस ने दो Mule अकाउंट धारकों को किया गिरफ्तार

Online ठगी में बड़ी कार्रवाई: Kondagaon पुलिस ने दो Mule अकाउंट धारकों को किया गिरफ्तार

Oct 15, 2025

51.32 लाख रुपए की संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दो म्यूल अकाउंट संचालकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बैंक खातों से 51.32 लाख रुपए की संदिग्ध और अवैध ऑनलाइन लेनदेन की पुष्टि हुई है।

आरोपियों की पहचान और ठगी का तरीका
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यामिनी सोरी (21) और आदिल खान (24) के रूप में हुई है। दोनों ही जामकोटपारा के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने अपने बैंक खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से जुड़ी रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया था। बदले में इन्हें कमीशन मिलता था।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
कोंडागांव पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए किन गिरोहों से आर्थिक लेनदेन किया गया था।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix