
साइंस कॉलेज छात्रावास में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों की तलाश जारी
रायपुर। थाना सरस्वती नगर क्षेत्र स्थित साइंस कॉलेज छात्रावास में 12 जनवरी 2025 की रात करीब 11:45 बजे 50 से 60 लोगों का एक गैंग जबरन हॉस्टल के अंदर घुस गया। आरोपियों ने छात्रावास में रह रहे छात्रों पर हाथ-मुक्का, डंडा और चाकू से हमला कर दिया और उनके सामान को चोरी कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 246/25 धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान, विशेष टीम गठित
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संजय सिंह एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर छात्रों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
पुलिस की तत्परता से 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
जांच के दौरान टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे अपने अन्य 25-30 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी–
1️⃣ मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर, पिता शिवहरि केसरकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी फूलचौक, प्रकाश फटाका दुकान के सामने, थाना गोलबाजार रायपुर।
2️⃣ धर्माशुं सोनपिपरे, पिता विनोद सोनपिपरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी फूलचौक नयापारा, थाना गोलबाजार रायपुर।
3️⃣ गोबिन यादव, पिता ओम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी शारदा चौक बंजारी रोड, थाना गोलबाजार रायपुर।
4️⃣ प्रतीक यादव, पिता अश्वन यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी शारदा चौक, थाना गोलबाजार रायपुर।
5️⃣ आकाश गुप्ता उर्फ बाबू, पिता संजय गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी महंत तालाब कोटा, शिव मंदिर के पास, थाना सरस्वती नगर रायपुर।
6️⃣ थानेश्वर उर्फ सोनू साहू, पिता धनसाय साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी कुशालपुर मिट्टी खदान के पास, थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



