March 3, 2026
Korba: सपना चौधरी के शो में हंगामा, नशे में धुत युवकों ने होटल में घुसकर की गुंडागर्दी

Korba: सपना चौधरी के शो में हंगामा, नशे में धुत युवकों ने होटल में घुसकर की गुंडागर्दी

Oct 14, 2025

 

होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश, गोली मारने की धमकी तक दी
कोरबा। हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के कार्यक्रम के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सपना चौधरी अपने होटल के कमरे में आराम कर रही थीं। इसी दौरान चार नशे में धुत युवकों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सपना को गोली मारने की धमकी दी।

 

सपना की टीम के साथ मारपीट, होटल मालिक की सूझबूझ से बची जान
बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने सपना चौधरी की टीम के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। हालात बिगड़ने पर होटल मालिक की मदद से सपना और उनकी टीम ने किसी तरह खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद जश्न रिजॉर्ट के मालिक करणदीप ने चारों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आयोजक समिति के सदस्य ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट, रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद
इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य अनिल द्विवेदी ने भी रिजॉर्ट मालिक और उसके भाई के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।

नोट उड़ाने पर नाराज होकर सपना ने समय से पहले खत्म किया शो
सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने मंच पर नोट उड़ाकर हंगामा किया, जिससे सपना चौधरी नाराज हो गईं। इसी कारण उन्होंने कार्यक्रम को निर्धारित समय से पहले समाप्त कर दिया और अपनी टीम के साथ जश्न रिजॉर्ट लौट आईं। इसके बाद आयोजन समिति से जुड़े चार युवक भी रिजॉर्ट पहुंचे, जहां रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix