March 3, 2026
Rajasthan : सफर के दौरान यात्री बस में लगी आग, हादसे में 10 से ज्यादा यात्रियों के मौत की आशंका

Rajasthan : सफर के दौरान यात्री बस में लगी आग, हादसे में 10 से ज्यादा यात्रियों के मौत की आशंका

Oct 14, 2025

राजस्थान : जैसलमेर में सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया है। जानकारी के अनुसार, एक चलती बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Jaisalmer Accident News

10 से 12 लोगों की मौत की आशंका

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका है। आग लगने के कारण कई यात्रियों के चेहरे और हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। घायल यात्रियों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और मृतकों की संख्या और घटना के कारणों का विवरण जल्द साझा किया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix