February 1, 2026
डीडी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनैतिक व्यापार में लिप्त 5 युवतियाँ गिरफ्तार, 3 फरार

डीडी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनैतिक व्यापार में लिप्त 5 युवतियाँ गिरफ्तार, 3 फरार

Jun 9, 2025

रायपुर, छत्तीसगढ़ | 9 जून 2025

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में अनैतिक व्यापार में संलिप्त युवतियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 युवतियां अब भी फरार हैं। यह कार्रवाई महादेव घाट के विसर्जन कुण्ड क्षेत्र में हुए एक वायरल मारपीट वीडियो की जांच के दौरान सामने आई।

विवाद से खुली परतें:

दिनांक 5 जून की रात लगभग 1 बजे महादेव घाट स्थित विसर्जन कुण्ड के पास कुछ लड़के-लड़कियों के बीच झगड़े और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। शिकायत मिलने पर डीडी नगर थाना में दो अलग-अलग एफआईआर—क्रमांक 228/25 और 233/25—बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज की गई।

मोबाइल जांच से हुआ बड़ा खुलासा:

पुलिस जांच के दौरान लड़ाई में संलिप्त युवतियों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और उनके मोबाइल फोन की जांच की गई। मोबाइल में वाट्सऐप चैट्स, फोटो और रेट लिस्ट जैसी जानकारी सामने आई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ये युवतियाँ अनैतिक व्यापार में संलिप्त थीं। चैट में विभिन्न ग्राहकों को भेजने की जानकारी और पैसों की बातचीत भी शामिल थी।

तीव्र कार्रवाई:

इस साक्ष्य के आधार पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 237/25 के तहत धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में अपराध दर्ज कर 5 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। शेष 3 युवतियों की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई:

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर और नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में, महिला प्रकोष्ठ डीएसपी श्रीमती रूचि वर्मा और थाना प्रभारी डीडी नगर के निर्देशन में की गई। पुलिस स्टाफ की तत्परता से कार्रवाई कर गिरफ्तार युवतियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जांच अभी जारी:

पुलिस मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जल्द ही फरार युवतियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को सामाजिक अपराधों के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix