
Jashpur : शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जशपुर। थाना पत्थलगांव में एक 20 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में दीदी के घर आयोजित शादी समारोह के दौरान युवती की मुलाकात गांव के ही अमन लकड़ा (22 वर्ष) से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि 14 सितंबर 2025 तक आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करता रहा। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



